उत्तरकाशीउत्तराखंड

दूरस्थ फिताडी गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 194 ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की हुई स्वास्थ्य जांच

 

 

दूरस्थ फिताडी गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 194 ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की हुई स्वास्थ्य जांच

उत्तरकाशी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी. एस. रावत के दिशा-निर्देशों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी डॉ नितेश रावत के मार्गदर्शन में आकांक्षी ब्लॉक मोरी के दूरस्थ क्षेत्र फिताडी गांव में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

डॉ नितेश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य शिविर में ग्रामसभा के 194 ग्रामीणों एवं विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों के साथ जागरूक भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सरकार द्वारा संस्थागत प्रसव पर उपलब्ध सभी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

 

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है।

 

 

स्वास्थ्य शिविर में डॉ विनीत, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वर्षा, एएनएम लक्ष्मी, आशा कार्यकत्री सरिता एवं ग्राम प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत ने बताया कि बुधवार को सभी उप केंद्र/ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ए एन एम एवं सी एच ओ द्वारा एएनसी, पीएनसी, शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, संस्थागत प्रसव को बढावा देने हेतु जागरुकता अभियान, टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *