उत्तराखंडचम्पावत

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा: दूसरे दिन 367 मरीजों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का लाभ, 330 रक्त जांच और 62 एक्स-रे  

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा: दूसरे दिन 367 मरीजों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का लाभ, 330 रक्त जांच और 62 एक्स-रे  

चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग चम्पावत द्वारा “सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के तहत जिला अस्पताल चम्पावत में चल रहे तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन 367 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

शिविर के दौरान एक्स-रे, विभिन्न प्रकार की रक्त जांच, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच सहित अनेक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

दूसरे दिन जनरल फिजिशियन ने 130 मरीजों, ऑर्थोपेडिक सर्जन ने 52, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 32 गर्भवती महिलाओं, शिशु रोग विशेषज्ञ ने 33, तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 20 मरीजों की जांच की। इसके अलावा एनसीडी क्लिनिक में 60 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, 17 लोगों को तंबाकू नियंत्रण संबंधी परामर्श दिया गया तथा टीबी कार्यक्रम के तहत 70 लोगों की जांच की गई। इनमें 62 मरीजों के एक्स-रे और 10 लोगों की बलगम जांच की गई। शिविर में 330 रक्त जांच के साथ 5 आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मजूमदार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ, फिजिशियन डॉ. अजय कुमार, सर्जन डॉ. हिमांशु पाण्डेय, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता वर्मा, एनटीसीपी काउंसलर हरीश पाण्डेय, आरकेएसके काउंसलर सावित्री राय, टीबी क्लिनिक से अशोक जोशी, एनसीडी से डॉ. प्रेरणा चंद, स्टाफ नर्स सोनिका कोहली, चंदन पैथोलॉजी से रमेश जोशी, शिवानी सहित स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!