नैनबाग

संस्कार शिविर में बच्चों को दिए जा रहे जीवन मूल्यों के संस्कार

संस्कार शिविर में बच्चों को दिए जा रहे जीवन मूल्यों के संस्कार

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- तहसील नैनबाग के अंतर्गत जाखधार में शरणागति सनातन धर्म सेवा आश्रम, जाखधार में आयोजित संस्कार शिविर में बड़ी संख्या में बालक/ बालिकाएं सहभागिता कर रहे हैं। शिविर का आयोजन पूज्य संत लवदास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है, जो की पूर्णतः निःशुक है,जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है।

शिविर में बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, व्यावहारिक एवं चारित्रिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योग, ध्यान, प्राणायाम, प्रेरणादायक प्रवचन, भारतीय संस्कृति एवं नैतिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को जीवनोपयोगी ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, अनुशासन, सेवा भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूज्य संत लवदास महाराज ने कहा कि आज के दौर में बच्चों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और आध्यात्मिक शिक्षा की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे ही समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं, इसलिए उनके व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान देना प्रत्येक परिवार और समाज का दायित्व है।
उन्होंने कहा, “जब बच्चों के जीवन में संस्कार, अनुशासन और सदाचार का समावेश होता है, तब वे न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन करते हैं। संस्कारित बालक/ बालिका ही आगे चलकर आदर्श नागरिक, जिम्मेदार समाजसेवी और राष्ट्र निर्माण के सशक्त आधार बनते हैं।”

इस अवसर पर आचार्य कपिल सेमवाल, मनोज कैंतुरा,सुरेंद्र नौटियाल, किरन राणा, युगल दास,प्रतिमा सजवाण,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *