उत्तरकाशीउत्तराखंड

विधायक सुरेश चौहान ने किया जोंकाणी मोटर मार्ग का भूमि-पूजन, स्थानीय जनता की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी

विधायक सुरेश चौहान ने किया जोंकाणी मोटर मार्ग का भूमि-पूजन, स्थानीय जनता की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी

उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। ज्ञानसू स्थित वार्ड नंबर 11 जोंकाणी (उपला बस्ती) मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का विधिवत भूमि-पूजन विधायक सुरेश चौहान ने किया।

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि जोंकाणी मोटर मार्ग की स्थिति को सुधारने और डामरीकरण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। इस कार्य के पूरा होने से अब स्थानीय लोगों का आवागमन न सिर्फ सुगम, बल्कि अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक भी बनेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से क्षेत्र के सामाजिक और विकासात्मक कार्यों को एक नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गंगोत्री विधानसभा के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुंच रही है। हमारी सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष ​राजीव बहुगुणा,​ नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ​रमेश सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ​हंसराज चौहान, ​पूर्व कनिष्ठ प्रमुख, भटवाड़ीमनोज पंवार, ​सुकेश नौटियाल, सूरज नौटियाल, राजेंद्र डंगवाल, धर्मेंद्र सिंह पवार, मनोज चौहान, देशराज बिष्ट, लक्ष्मण पंवार, सुरेश भंडारी सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!