उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्रवाईक्राइम

4.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

4.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

उत्तरकाशी- चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और नशा तस्करों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने दो तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 4.43 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने तस्करों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान राजतर-राजगढ़ी बस स्टॉप के पास दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखकर रोका, जिनकी तलाशी लेने पर 4.43 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये आंकी गई है। तस्करों की पहचान प्रवेश सिंह चौहान निवासी ग्राम मसरी और मक्खन सिंह निवासी ग्वाल गांव मोरी जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *