नैनबाग: भटवाड़ी के प्राचीन स्थल देवीथात में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम
नैनबाग: भटवाड़ी के प्राचीन स्थल देवीथात में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर: मुलायम सिंह रावत
नैनबाग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनबाग क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। नैनबाग के ग्राम पंचायत भटवाड़ी प्राचीन स्थल देवीथात में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों सहित युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों की देखरेख में ग्रामीणों और युवाओं ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।उन्होंने युवाओं की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहना होगा। युवा ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे का त्याग कर योग, प्राणायाम और एक अनुशासित व स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना चाहिए। एक स्वस्थ युवा ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, मंडल अध्यक्ष भाजपा नरेश पंवार, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बलबीर राणा, गौरजा मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील सेमवाल, प्रधान दीपेंद्र बिष्ट, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिनेश राणा, उपाध्यक्ष अनूप थपलियाल, सुभाष रतूड़ी, नारायण सिंह राणा, सूपा पंवार, अरविंद, सोहनलाल,हरीश असवाल, जगलाल डोगरा, हरीश असवाल, जगमोहन, हर्षवीर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
