उत्तराखंड

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने किया सीएम आवास कूच 

 

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने किया सीएम आवास कूच 

 
महिलाओं ने मुंडन कराकर किया आक्रोश व्यक्त  

देहरादून- अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम उजागर न करने, महंगाई और बेरोजगारी सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सीएम आवास कूच कर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस राजीव भवन में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रस्थान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी केस में वीआईपी के नाम का खुलासा, बढ़ती बेरोजगारी, डेंगू की रोकथाम में नाकामी, अग्निवीर योजना को वापस लिए जाने, मणिपुर हिंसा में भाजपा सरकार की खामोशी और महंगाई को रोकने में पूरी तरह से नाकाम भाजपा सरकार की नीतियों से जनता बुरी तरह त्रस्त है। सोई हुई सरकार को जगाने के लिए महिलाओं को सड़कों को उतारना पड़ा। वही महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और पीसीसी सदस्य अलका पाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नारी शक्ति के बलिदान पर उत्तराखंड राज्य की नीव रखी गई, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार नारी शक्ति का अपमान कर रही है, जो अब सहन नहीं किया जाएगा। महिलाओं ने मुंडन कराकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास कूच में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सूर्यकांत धस्माना, मथुरा दत्त जोशी, आशा शर्मा, मीना रावत,मीना शर्मा, नंदा बिष्ट, काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह, रंजना गुप्ता, रेखा सोनकर आदि सहित विभिन्न जनपदों की जिलाध्यक्ष/ महानगर अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री आवास पर कूच कर रही महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर रेस कोर्स स्थित पुलिस मुख्यालय में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!