उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के नत्थनपुर में उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक की नई शाखा का बैंक अध्यक्ष सीएम सेमवाल ने किया उद्घाटन

देहरादून के नत्थनपुर में उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक की नई शाखा का बैंक अध्यक्ष सीएम सेमवाल ने किया उद्घाटन

 

 

 

देहरादून- उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लि० की नई शाखा अपर नत्थनपुर, अम्बीवाला गुरुद्वारा रोड, निकट 06 न० पुलिया देहरादून का उद्‌घाटन बैंक अध्यक्ष सी. एम. सेमवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी, बद्रीश कॉलोनी राजीव नगर क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यहां शाखा का स्थान चुना गया है। वर्तमान समय में बैंक मे लगभग सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं और बैंक पूर्णतः कंप्युटरीकृत है।

 

बैंक सचिव एस. एस. राणा ने बताया कि बैंक की यह चौथी शाखा है। बैंक की स्थापना 18 मई 2000 को हुई थी। आज बैंक का व्यवसाय 140 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि बैंक गढ़वाल मण्डल में प्रति वर्ष एक नई शाखा खोलेगा। बैंक में प्रशिक्षित, मधुरभाषी और सहयोग करने वाले स्थानीय कर्मचारी नियुक्त है। उन्होंने स्थानीय लोगों से निवेदन किया कि वह हमारे बैंक से जुड़कर सहकारिता को बढ़ावा दें। शाखा प्रबंधक चंचल कुमार ने कहा कि उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक की नई शाखा खुलने से ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी। ग्राहकों को बैंक में हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराएगी।

इस अवसर पर बैंक संचालक बीके सक्सेना, बी पी एस राणा, शिव प्रसाद, सहायक महाप्रबंधक आशीष संगर, आई टी प्रबंधक पुनीत मित्तल सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *