उत्तरकाशीउत्तराखंड

नशे में धुत बस चालक को यातायात पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस सीज

नशे में धुत बस चालक को यातायात पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस सीज
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तरकाशी पुलिस का ऑपरेशन लगाम अभियान जारी हैं। पुलिस जगह जगह चेकिंग अभियान चला रही हैं। जिसके चलते पुलिस ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब पीकर बस चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया हैं। साथ ही बस को सीज किया हैं। एसपी सरिता डोभाल ने बताया कि यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगोटी के पास चेकिंग के दौरान बस को रोककर चेक किया तो बस संचालक मुनीश शर्मा निवासी दिल्ली शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया गया। एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुई है। बस में नागपुर, महाराष्ट्र के 20 तीर्थ यात्री सवार थे। चालक के शराब के नशे में होने पर पुलिस ने चालक को मौके पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रियों के नाईट स्टे के लिए उत्तरकाशी के एक होटल में छोड़ा गया हैं। वहीं ट्रैवल एजेंसी के मालिक से तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *