कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राकेश राणा को थानामंडी विधानसभा और मुसर्रफ अली को राजौरी विधानसभा का बनाया प्रभारी
टिहरी(राजीव डोभाल)- जम्मू कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेशनल वॉर रूम के अध्यक्ष एस शशिकांत सेंथिल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संस्तुति पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा को जम्मू कश्मीर की थाना मंडी विधानसभा और टिहरी जनपद से ही प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ अली को राजौरी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष राकेश राणा और प्रदेश सचिव सैयद मुसरफ़ अली ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी जिम्मेदारी का बखूबी से पालन किया जाएगा।


