गंगनहर में अर्धनग्न होकर अश्लील रील बनाने और नहर में कूदने के जानलेवा स्टंट करने वाले सिरफिरे गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
पिरान कलियर (श्रवण गिरी)- गंगनहर में अर्धनग्न होकर अश्लील रील बनाने और नहर में कूदने के जानलेवा स्टंट करने वाले सिरफिरों को धनोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर उनको जेल भेज दिया हैं। दरअसल पुलिस को कुछ सिरफिरों द्वारा धनौरी गंग नहर में अर्धनग्न होकर अश्लील वीडियो बनाने और एक दूसरे को नहर में धक्का देकर गिरने से बचाने की रील बनाने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने नहर में अश्लील रील बनाने और स्टंट करते हुए तीन युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस प्रकार की अश्लील और स्टंट वाली वीडियो में लाइक और व्यूज ज्यादा आते हैं और फॉलोअर्स भी जल्दी बढ़ते हैं। वहीं पुलिस ने युवा वर्ग से सभ्य और मर्यादित वीडियो बनाने और जानलेवा स्टंट न करने की अपील की हैं।


