उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीति

नौगांव: कुंवा जरड़ा वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी शांति प्रसाद थपलियाल का प्रचार प्रसार जोरों शोरों से जारी

नौगांव: कुंवा जरड़ा वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी शांति प्रसाद थपलियाल का प्रचार प्रसार जोरों शोरों से जारी

 

वार्ड का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता–शांति थपलियाल

 

नौगांव–पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार जारी है। डोर टू डोर जनसंपर्क कर प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

बात करें तो नौगांव के कुंवा जरड़ा वार्ड की तो क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी शांति प्रसाद थपलियाल का प्रचार प्रसार जोरों शोरों से जारी है। डोर टू डोर जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता से अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

 

क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी शांति प्रसाद थपलियाल ने कहा कि कुंआ, जरड़ा, छुड़ी और तेड़ा की जनता की बदौलत से चुनाव लड़ रहा हूं। चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कहा कि वार्ड का विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क जैसे विभिन्न मुद्दों पर विशेष ध्यान रहेगा। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे और क्षेत्र में सेवक के रूप में कार्य करूंगा।

कहा कि क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *