जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में राजेंद्र मेमोरियल स्कूल बड़कोट की छात्रा आयशा चौहान अव्वल
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- राजकीय इंटर कॉलेज चमियारी में विज्ञान संगोष्ठी में ब्लाक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणवीर महंत, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी गब्बर सिंह नेगी एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके पश्चात चमियारी की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पंडाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस वर्ष के विषय क्वांटम युग का शुभारंभ संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर छात्र छात्राओं ने प्रस्तुतियां प्रदान की एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। संगोष्ठी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः कुमारी आयशा चौहान राजेन्द्र मैमोरियल बड़कोट, ऋषभ राज राजकीय इंटर कालेज रानागीठ एवं सक्षम थपलियाल मसीह दिलासा स्कूल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्तरकाशी जनपद, समस्त विकासखण्ड के दो-दो छात्र छात्राओं ने संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।
चयनित प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 13 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जनपद पिथौरागढ़ में प्रतिभाग करेंगे। समापन के अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष अतोल सिंह महर व जिला मंत्री बलवंत सिंह असवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
