उत्तरकाशीउत्तराखंड

‘भेडू कु थौलू’ मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने ठाण्डी के प्रसिद्ध ‘भेडू कु थौलू’ मेले में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

उत्तरकाशी

गाजणा क्षेत्र के ग्राम ठाण्डी के बोलियाधार में आयोजित प्रसिद्ध त्रिवार्षिक ‘भेडू कु थौलू’ मेले के दूसरे दिन पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम के ईष्ट देवता चंदनी नाग एवं बौल्य महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीपार्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

भारी बारिश के बावजूद मेले में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत और लोक परंपराओं की मनमोहक छटा बिखेरी। मेले में स्थानीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि ‘भेडू कु थौलू’ केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी सदियों पुरानी लोक आस्था, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

 

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर चौहान, जिला पंचायत प्रतिनिधि राय सिंह रावत, देवेंद्र नाथ, ज्येष्ठ प्रमुख भटवाड़ी प्रतिनिधि कमलेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाड़ी, ग्राम प्रधान ठाण्डी मंगशिरी देवी, ग्राम प्रधान जालंग गीता देवी, ग्राम प्रधान कमद भरत चौहान, क्षेत्र पंचायत एवं ज्येष्ठ प्रमुख डुंडा प्रतिनिधि अब्बल सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत कमद यशवंत नेगी, गंगा विष्णु, भरत सिंह राणा सहित मेला अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, उपाध्यक्ष अतर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मालचंद राणा, सचिव प्रवेश बिष्ट तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि,श्रद्धालु ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!