उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी बाड़ाहाट नगरपालिका से निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी, अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौहान

उत्तरकाशी बाड़ाहाट नगरपालिका से निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी, अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौहान

 

 

उत्तरकाशी(वीरेंद्र नेगी)–नगरपालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी चुनाव का निर्णय आ चूका है। भाजपा व् कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में गहरा धक्का लगा है. भाजपा व कांग्रेस पार्टी की इस नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्यासियो ने बाजी मारी. जिसमे बाड़ाहाट की जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी का साथ दिया।

 

बात करें भाजपा के अध्यक्ष प्रत्यासी किशोर भट्ट की तो उन्होंने नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए संघर्ष किया, जिसमें भट्ट को विजय बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी उत्तरकाशी आ कर प्रचार प्रसार किया था। मुख्यमंत्री का प्रचार प्रसार भी इस चुनाव में काम नहीं आया।

 

भूपेंद्र चौहान जो पहले

भाजपा से उम्मीद लगा कर पार्टी का टिकट लेना चाहते थे। वहां टिकट ना मिलने से चौहान को इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। चौहान की जमीनी पकड़ का भाजपा पकड़ नहीं पाई। वहीं जनता ने भी चौहान को अपना वोट देकर विजय घोषित किया. बात करे सभासद प्रत्याशियों की तो ज्यादातर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी।

 

 

 

1. किशोर भट्ट (BJP) :-5045

2. भुप्पी चौहान (निर्दलीय) :-8291

3. दिनेश गौर (कांग्रेस) :-684

4. रदद् मतपत्र :- 342

5.नोटा :- 45

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *