उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी: वीरपुर डुंडा में बिना KYC और बुकिंग के नहीं मिलेंगे LPG सिलेंडर

उत्तरकाशी: वीरपुर डुंडा में बिना KYC और बुकिंग के नहीं मिलेंगे LPG सिलेंडर 

 

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी जनपद के वीरपुर डुंडा कस्बे में घरेलू LPG सिलेंडर बिना KYC और बिना बुकिंग के नहीं दिया गया, जो भारत सरकार के वर्तमान नियमों के अनुसार हैं. घरेलू सिलेंडर डिलीवरी के लिए पहले ऑनलाइन/IVRS/SMS/ऐप से बुकिंग करनी पड़ रही है। बिना बुकिंग के डिलीवरी नहीं हो पा रही हैं । डिस्ट्रीब्यूटर अब बिना बुकिंग के सिलेंडर नहीं दे पा रहे हैं।

वीरपुर डुंडा में ऐसे 40-50 इंडियन सिलेंडर उपभोक्ता पाए गए. जिन्होंने सिलेंडर का kyc नहीं कराया था. जिस वजह से उपभोक्ता सिलेंडर भरने से वंचित रहे. कुछ लोगो ने गैस एजेंसी के बर्करो के साथ बहस भी की. कि उन्हें सिलेंडर मुहया कराया जाया. गैस एजेंसी के बर्करो ने नियमावली को बताते हुए कहा. बिना kyc के बिना कोई सिलेंडर नहीं दिया जायेगा.

वहीं वीरपुर डुंडा प्रधान ने इंडियन गैस एजेंसी उत्तरकाशी से संर्पक करते हुए मौखिक व् लिखित रूप से कहा. वीरपुर डुंडा के गैस उपभोक्ताओं का kyc किया जाय. जिससे उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ सके.

e-KYC (आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन) मार्च 2026 में LPG संकट (West Asia conflict के कारण) के बीच सरकार ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए biometric Aadhaar e-KYC को सख्ती से लागू किया गया , खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने अभी तक घरेलू सिलेंडर का kyc नहीं किया हैं। अगर KYC पेंडिंग है तो सिलेंडर बुकिंग ब्लॉक हो सकती है। साथ ही डिलीवरी से मना किया जा सकता है।

 

Indane (IOCL): 1800 233 3555.

Bharat Gas (BPCL): 1800 22 4344

HP Gas (HPCL): 1800 233 3555

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *