उत्तरकाशी पुलिस ने 10 पेटी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी पुलिस ने 10 पेटी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- पंचायत चुनाव को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है। पुलिस ने वाहन से शराब की तस्करी करते तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्कर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
एसपी सरिता डोबाल ने बताया कि पंचायत चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। चुनाव के दौरान मादक पदार्थों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। SP उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा पंचायत चुनाव को देखते हुये FST,SST दस्तों के साथ एसओजी व थाना पुलिस को अलर्ट रहते हुए अवैध गतिविधियों मे लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा कल चैकिंग के दौरान तेखला बाईपास से सत्यनारायण नाम के एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK10TA-0967 (SWIFT) से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया ।
