उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में सेना का फर्जी अफसर गिरफ्तार, युवाओं से सेना में नौकरी के नाम पर करी ठगी 

देहरादून में सेना का फर्जी अफसर गिरफ्तार, युवाओं से सेना में नौकरी के नाम पर करी ठगी 

देहरादून- एसटीएफ देहरादून की टीम ने एक फर्जी आर्मी अफसर को गिरफ्तार किया है। जो सेना में युवाओं को भर्ती देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
मामले का खुलासा एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंस ने एसटीएफ को सूचना दी कि देहरादून में एक युवक सेना की वर्दी में घूम रहा है। जो युवाओं को सेवा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने सबूत इकट्ठा करते हुए फर्जी सेना के अफसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, सेना का फर्जी आई कार्ड और सेना की कई ड्रेस बरामद हुई है। पूछताछ में प्रमोद कुमार ने एसटीएफ को बताया कि युवाओं को सेना में भर्ती कराने के नाम पर उसने कई युवाओं से लाखों रुपए की ठगी की है। एसएसपी एसटीएफ अपने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *