मोरी: वार्षिकोत्सव में शामिल हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल, छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
मोरी: वार्षिकोत्सव में शामिल हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल, छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
मोरी- पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मोरी के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विधायक ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यह आयोजन न केवल छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का माध्यम है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी है। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। भाजपा सरकार छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने का उचित आश्वासन दिया।
