उत्तराखंड

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बांटी महिला मंगल दलों को सामग्री

 

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बांटी महिला मंगल दलों को सामग्री

 

उत्तरकाशी (रोबिन वर्मा)–पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने नौगांव विकास खण्ड के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस डामटा में आयोजित कार्यक्रम में गोडर एवं खाट्टल पट्टी के कुल 23 ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों को अपनी विधायक निधि से प्रथम चरण में सामुहिक कार्यक्रमों के लिए सामाग्री कुर्सियां,फ्रेशर कुकर, भिगोने,परात,टेंट, कड़ाई,दरी, , ढोलक करतार आदि वितरित किए। इससे पहले मोरी विकास खण्ड के वन विश्राम गृह नेटवाड में आयोजि कार्यक्रम न्याय पंचायत जखोल,दौणी एवं सिंगतूर पट्टी के कुल 37 ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों को अपनी विधायक निधि से प्रथम चरण में सामुहिक कार्यक्रमों के लिए सामाग्री बांटी गई थी। इस दौरान महिला मंगल दलों की सैकड़ों महिलाएं दूर दराज से पहुंची और इस अभिनव पहल के लिए विधायक का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि इस सामग्री से गांव में आयोजित विवाह एवं दैवीय कार्यक्रम में सुलभता होगी। इस दौरान पुरोला विधायक ने कहा कि अपनी विधायक निधि से प्रथम चरण में युवा कल्याण विभाग में पंजीकृत महिला मंगल दलों के माध्यम से ग्राम पंचायतों को सामूहिक कार्यक्रमों के कुशल संपादन के लिए टैंट बर्तन इत्यादि सामाग्री बांटी जा रही है ताकि महिलाओं को कार्यक्रम आयोजित करने में सुलभता होगी और कहा मोदी जी एवं धामी जी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है और महिलाओं के संरक्षण तथा शोषण को रोकने के ऐतिहासिक कानून बनाए गए हैं और उन्होंने वर्तमान सरकार के दौरान हो रहे विभिन्न विकास कार्यों को गिनाया । इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान ने अपने संबोधन में विधायक के कार्यों को सराहा।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह राणा, मण्डल अध्यक्ष दिनेश नौटियाल , भाजपा नेता कुशला नंद नौटियाल, बच्चन सिंह चौहान, अनिल चौहान, दयाराम थपलियाल ,महीला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष किरन रावत ,जयपाल पंवार,नरेश कुमार, मनीष राणा, जयेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *