उत्तरकाशीउत्तराखंड

पौराणिक त्रिवार्षिक ‘भेडू कु थौलू’ में शामिल हुए विधायक सुरेश सिंह चौहान

 

पौराणिक त्रिवार्षिक ‘भेडू कु थौलू’ में शामिल हुए विधायक सुरेश सिंह चौहान

 

उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के गाजणा पट्टी स्थित ग्रामसभा ठाण्डी के बोलियाधार में आयोजित प्रसिद्ध पौराणिक त्रिवार्षिक ‘भेडू कु थौलू’ मेले में गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं के साथ इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने।

 

 

इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान ने ग्राम के ईष्ट देवता चंदनी नाग एवं बौल्य महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

 

 

विधायक ने कहा कि ‘भेडू कु थौलू’ केवल एक मेला या आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी सदियों पुरानी लोक आस्था, धार्मिक परंपराओं, रीति-रिवाजों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों, लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

 

 

देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर आयोजित इस त्रिवार्षिक मेले में आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और उल्लास दिखाई दिया। पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों एवं सांस्कृतिक वातावरण ने पूरे आयोजन को भव्य और आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया।

 

 

विधायक सुरेश सिंह चौहान ने इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए त्रिवार्षिक भेड़ मेला समिति, आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं समस्त ग्रामीणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि हमारी लोक परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहर हमारी पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित एवं संवर्धित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

 

उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत के संरक्षण तथा स्थानीय आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!