सीएम धामी से CDS जनरल अनिल चौहान ने की शिष्टाचार भेंट
सीएम धामी से CDS जनरल अनिल चौहान ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा देहरादून में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर सीएम और सीडीएस ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और सेना द्वारा राज्य में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
सीएम पुष्कर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य भूमि है। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर देने और राज्य की सुरक्षा व विकास को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
