उत्तराखंडनैनबाग

आवारा पशुओं से किसान परेशान: आवारा पशु फसलों को कर रहे नुकसान

आवारा पशुओं से किसान परेशान: आवारा पशु फसलों को कर रहे नुकसान
 
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग बाजार में आवारा पशु छोड़े गए है। पशु फसलों का नुकसान कर रहे हैं। किसानों और कृषि उत्पादन को प्रभावित कर रही है। आवारा पशु नैनबाग बाजार के समीप के गांव टटोर, फफरोग, चिलामू, सुमन क्यारी आदि में फसलों का भारी नुकसान कर रहे है, जिससे किसानों का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
आवारा पशुओं के कारण किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने पड़ते हैं। आवारा पशुओं के कारण सामाजिक समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है। सड़कों पर चलने से दुर्घटनाओं का कारण बनते है।
स्थानीय निवासी महेश तोमर का कहना है कि आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामवासी रात-दिन छोड़े गए आवारा पशुओं की निगरानी करनी पड़ती है। आवारा पशुओं से गांव वालों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रशासन को मौखिक व लिखित रूप में सूचना की गई, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे समस्या और भी बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *