शमशान घाट में अस्थियों के साथ छेड़छाड़ और तंत्र विद्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार
शमशान घाट में अस्थियों के साथ छेड़छाड़ और तंत्र विद्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार
पिरान कलियर(श्रवण गिरी)- थाना क्षेत्र के शमशान घाट में अस्थियों के साथ छेड़छाड़ करने और तंत्र विद्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
आपको बता दे कलियर थाना पुलिस को मेहवड़ कला निवासी आयुष्मान पराशर ने तहरीर देकर बताया कि श्मशान घाट में उनके स्वर्गीय नाना के मृत शरीर जिनका अन्तिम संस्कार 20 फरवरी को हुआ था जिनके बचें अवशेषों अस्थियों के साथ छेड़छाड़ व अंत्येष्टि संस्कारों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम युवक द्वारा किया गया। ग्राम वासियों द्वारा आरोपी साबिर मलिक को शमशान घाट मेहवड़ कला के पास से मय तांत्रिक विद्या से संबंधित सामग्री के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया। थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि आयुष्मान पराशर की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
