अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 की प्रतियां को जलाकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रकट
अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 की प्रतियां को जलाकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रकट
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)- सितारगंज में वकीलों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही सिविल कोर्ट परिसर सितारगंज में बार अध्यक्ष दयानंद के नेतृत्व में अधिवक्ता तीसरे दिन भी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे। धरना स्थल पर ही सभा आयोजित की।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अनावश्यक रूप से न्यायपालिका में हस्तक्षेप करना चाहती है जिसको लेकर अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 लाया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता पर कुठाराघात होगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि किसी भी रूप में केंद्र सरकार का न्यायपालिका में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 सरकार वापस नहीं लेती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि जब जब अधिवक्ता किसी भी प्रोटेस्ट को लेकर सड़कों पर उतरे हैं तब तब सरकारे बदल गई है। इसलिए समय रहते सरकार को यह बिल वापस ले लेना चाहिए।
आज अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट परिसर में संशोधन बिल 2025 की प्रतियो में आग लगाकर अपना विरोध प्रकट किया।
धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष दयानंद, एडवोकेट हरीश दुबे, रवि सक्सेना, राहुल,प्रकाश पांडे, मनोरमा, उर्मिला, फरमान, राम बदन सागर , भगवत सिंह, निकिता ,मोहम्मद हनीफ, राधेश्याम शर्मा, अफसर अली ,एसके सिंह , फहीम पटौदी ,रमेश कांत प्रभाकर, गुरमीत सिंह ,प्रकाश ढाली, सरिता, सुरेंद्र गिरधर, राजेंद्र कुमार, शक्ति प्रताप सिंह, फैजल मलिक रवि सागर, राजवंत कौर, पुरुषोत्तम सिंह, आदि उपस्थित रहे।
