उत्तरकाशीउत्तराखंड

पीएम मोदी का दौरा पर्यटन और धार्मिक और सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए होगा सहायक सिद्ध- विनीता रावत 

पीएम मोदी का दौरा पर्यटन और धार्मिक और सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए होगा सहायक सिद्ध- विनीता रावत

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीमांत वाइब्रेंट विलेज मुखवा में आगमन प्रस्तावित है। इसी संबंध में भटवाड़ी प्रमुख विनीता रावत ने  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का उत्तरकाशी जिले में स्वागत की बात कहीं। ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आ रहे हैं, जिससे उत्तरकाशी जिले कि आर्थिक स्थति में और सुधार आएगा, जिससे रोजगार को और बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर में ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी ने मुख्यमंत्री धामी के माध्यम से प्रधानमंत्री को स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत कराने के लिए ज्ञापन दिया। ब्लॉक प्रमुख कि और से कहा कि यह दौरा न केवल पर्यटन और धार्मिक यात्रा को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। मै उत्तरकाशी के  क्षेत्रवासियों से अनुरोध करती हूँ कि इसअवसर पर अपनी सहभागिता करें और प्रधानमंत्री के स्वागत को यादगार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *