उत्तराखंडउधम सिंह नगर

उत्तराखंड नशा मुक्त जनमोर्चा ने शराब बंदी को लेकर तहसीलदार के माध्यम से पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन 

उत्तराखंड नशा मुक्त जनमोर्चा ने शराब बंदी को लेकर तहसीलदार के माध्यम से पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड नशा मुक्त जनमोर्चा की आज गढ़वाल मंडल विकास निगम में प्रेस वार्ता हुई।  जिसमें राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार ने बताया कि 48 सालों के संघर्ष के बाद हमें उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई। प्रदेश के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा राजनेताओं ने इस देव भूमि को शराब भूमि बना कर रख दिया है।
राज्य के मूल निवासियों का सपना था कि उत्तराखंड अपने संसाधनों अपनी परंपराओं और ऋषि मुनियों की परंपरा के अनुरूप आगे बढ़े पर राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते उत्तराखंड देवभूमि शराब भूमि बन गया है  पृथक राज्य बनने से पहले टिहरी एवं उत्तरकाशी में केवल एक शराब की दुकान होती थी पर आज हर गली मोहल्ले में शराब की दुकानें खोल कर यहां की पीढ़ी को बर्बाद किया जा रहा है। जिसके लिए अभियान शुरू किया है और टिहरी एवं उत्तरकाशी के 30 से अधिक गांवों में शराबबंदी हो गयी है साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक उत्तराखंड में शराबबंदी नहीं होती वह अपने प्राणों की आहुति देकर इसे शराब मुक्त बनाने का काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने आज प्रधानमंत्री मोदी को तहसीलदार भट्टवाडी के माध्यम से शराब मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *