जनपद स्थापना दिवस देव डोलियों की मौजूदगी में मेला का हुआ भव्य आयोजन
जनपद स्थापना दिवस देव डोलियों की मौजूदगी में मेला का हुआ भव्य आयोजन
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तरकाशी के स्थापना दिवस पर डुंडा देवीधार स्थित रेणुका माता मंदिर प्रांगण में देव डोलियों के सानिध्य में 5 दिवसीय विकास मेले का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ नृत्य कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. जिले के स्थापना दिवस के मौके पर हर साल मां रेणुका समिति डुंडा गांव की ओर से मेले का आयोजन किया जाता है।
अगले 5 दिन मेले में जनपद के देव संस्कृति के रंग देखने को मिलेगी। आपको बता दे जनपद आज 65 साल का हो गया और इन 65 सालों में काफी कुछ जनपद में विकास कार्य हुए।
