नैनबाग के सणब तल्ला की ध्याणियों ने नाग देवता की डोली, दुलेश्वर महाराज और मां भद्रकाली को किया चांदी का छतर भेंट
नैनबाग के सणब तल्ला की ध्याणियों ने नाग देवता की डोली, दुलेश्वर महाराज और मां भद्रकाली को किया चांदी का छतर भेंट
नैनबाग (रोशन वर्मा)– तहसील नैनबाग के सणब तल्ला में नाग देवता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर नाग देवता की डोली मसरास गांव से पहुंची, जहां ग्रामीणों ने डोली का भव्य स्वागत भी किया।इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। वहीं जौनपुर की लोक संस्कृति पर ग्रामीणों ने सामूहिक तांदी और रासो नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति के साथ जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में दूर दराज क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नाग देवता काली माता और दुल्हेश्वर देवता के दर्शन कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
ध्याणियों ने नाग देवता की डोली, दुलेश्वर महाराज और मां भद्रकाली को चांदी का छतर भी भेंट किया। गांव की समस्त ध्याणियों ने गांव और अपनी खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना भी की। कार्यक्रम में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा नरेश पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नैनबाग राजेश सजवान सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि गणों ने नाग देवता के दर्शन किए।
राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सणब तल्ला गांव में आकर आनंद की अनुभूति हुई है। ग्रामीणों द्वारा जो सम्मान किया गया वह काबिले तारीफ है। कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। अपनी संस्कृति को कभी भी भूलना नहीं चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, स्वर कोकिला रेशमा शाह, मंडल अध्यक्ष भाजपा नैनबाग नरेश पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सजवाण, नाग देवता समिति के अध्यक्ष सुरेश नाथ, उपाध्यक्ष शूरवीर नाथ, सचिव अर्जुन सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष नाथ, सहसचिव चन्द्र सिंह शाह, महामंत्री भाजपा अनूप थपलियाल, पूर्व प्रधान आनंद सजवाण, अनुसूचित जाति महामंत्री भाजपा गिरीश शाह, पूर्व क्षेत्र पंचायत रामदयाल शाह, राहुल शाह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मसूरी प्रीतम लाल, राकेश शाह, सुमेद्र सिंह बौरा, सुशांत, जगपाल गुसाईं, मन्नू रावत, प्रधान प्रवीन पंवार उपस्थित रहे।
