नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत SP उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थ पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाने के लिये नशामुक्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिये उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावना कैन्थोला एवं प्रभारी निरीक्षक एसओजी प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में एसओजी एवं कोतवाली उत्तरकाशी की टीम द्वारा कल रात्रि में उत्तरकाशी तिलोथ कॉलोनी मोड के पास से 2 तस्करों को 478 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया, जबकि कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम ने उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कैलाश आश्रम के पास से एक तस्कर को 750.5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों मामलो में तीन लोगो के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/20 के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
