उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी: श्री काशी विश्वनाथ गुरूकुलम में छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति किया जागरूक 

उत्तरकाशी: श्री काशी विश्वनाथ गुरूकुलम में छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति किया जागरूक 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- लोकतंत्र में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हों श्री काशी विश्वनाथ गुरूकुलम में फूलदेई टीम को सम्मानित किया। लोकतंत्र में भागीदारी निभाएं व अन्य को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें विषय पर स्वीप कार्यक्रम के तहत श्री काशी विश्वनाथ गुरूकुलम में छात्रों को संबोधित करते हुए स्वीप प्रभारी डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में जनता की ओर से सरकार बनाई जाती है। यह तभी संभव है जब हम अपने मत का प्रयोग करें।
भारत जैसे विशाल देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था का बहुत महत्व है। एक संपन्न लोकतंत्र में, हर आवाज़ मायने रखती है। मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं है बल्कि यह समानता को आगे बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक जरूरी साधन भी है। इस अवसर पर फूलदेई पर पर योगदान करने वाले 40 बच्चों व युवाओं को सम्मानित किया गया। मतदान शपथ दिलाने के पश्चात महंत अजय पुरी ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ है और मतदान में उनकी भागीदारी से लोकतंत्र को मजबूत बनाए जा सकता है इसलिए हमें लोकतंत्र में वोट की ताकत का इस्तेमाल करके सभी निर्वाचनों में सहभागिता व जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। परंतु देखा यह जाता है कि चुनाव के समय वोट प्रतिशत बहुत कम होता है। जिसे हमें मिलजुल कर शत प्रतिशत की और बढ़ाना है। इस अवसर पर यूथ आइकन आयुष कोटनाला, जमुना प्रसाद उनियाल, विजय पुरी, अंकित ममगाईं सहित काशी विश्वनाथ गुरूकुलम के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *