गंगोत्री धाम में वर्षा होने के वावजूद श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा के दर्शन
गंगोत्री धाम में वर्षा होने के वावजूद श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा के दर्शन
उत्तरकाशी
चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओ कि संख्या अधिक देखने को मिल रही है. जिसमे श्रद्धालु भी बढ़चढ़ कर चारधाम कि यात्रा करते दिख रहे है. बात करे गंगोत्री धाम कि तो श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन करने के लिए गंगोत्री धाम पहुंच रहे है.
इस समय गंगोत्री धाम कि बात करे. यंहा के मौसम में काफी फेरबदल देखने को मिल रहा है. पिछले तीन से चार दिन पहले से उत्तरकाशी जिले में वर्षा देखने को मिल रही है. गंगोत्री धाम कि बात करे तो यंहा पर कभी हल्की वर्षा कभी हल्की धूप देखने को मिल रही है.
वर्षा होने के वावजूद श्रद्धालुओं कि भीड़ गंगोत्री धाम में अत्यधिक मात्रा में देखने को मिल रही है. सभी श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन करते हुए अपने गंतव्य कि और जाते दिख रहे है. वहीं गंगा पुरोहितो का कहना है. यह वर्षा होने के वावजूद श्रद्धलु बड़ी संख्या में गंगोत्री धाम आ रहे है. माँ गंगा का आश्रीवाद ले कर अपने गंतव्य कि और सकुशल जा रहे है.
