उत्तरकाशीउत्तराखंड

कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते 04 वन तस्करों को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 

कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते 04 वन तस्करों को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा थाना मोरी क्षेत्रान्तर्गत कांजल काठ की लकड़ी की तस्करी करते 4 वन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुये संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व गतिविधियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा मोरी-नैटवाड़ रोड़ पर छिवाड़ा खड्ड के पास चैकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन संख्या UK07DD-4924 (इनोवा कार) को रोककर चैक किया गया.

 

 

जिसमें चालक उवेश सहित हरक बहादुर, धनराज बुद्धा व देवराज बैठे थे, वाहन की तलाशी करने पर वाहन से 332 नग प्रतिबंधित कांजल काठ की कटोरेनुमा लकड़ी के टुकड़े बरामद किये गये।पूछताछ करने पर वन तस्करों द्वारा बताया गया कि वह मोरी क्षेत्र के जंगलों से लकड़ी को लाकर सहारनपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। पुलिस द्वारा वन विभाग नैटवाड सुपिन रेंज की टीम को मौके पर बुलाकर अभियुक्त को बरामद माल के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *