केदाराकांठा ट्रैक पर रास्ता भटकने वाले ट्रैकर्स को पुलिस, वन विभाग व स्थानीय लोगों ने सुरक्षित सांकरी पहुंचाया
केदाराकांठा ट्रैक पर रास्ता भटकने वाले ट्रैकर्स को पुलिस, वन विभाग व स्थानीय लोगों ने सुरक्षित सांकरी पहुंचाया
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)– डायल 112 पर केदारकांठा ट्रैकिंग रुट पर पर कुछ ट्रैकरों के रास्ते भटकने की सूचना पर थानाध्यक्ष मोरी रणवीर चौहान के नेतृत्व मे थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा ट्रैकरों से सम्पर्क कर रुट के सम्बन्ध जानकरी प्राप्त कर तुरन्त ट्रैकिंग रुट के लिये रवाना हुये तथा वन विभाग की टीम व स्थानीय लोगों का सहयोग लेते हुये सही लोकेशन पर पहुँचकर ट्रैकरों को सुरक्षित स्थान सांकरी पहुँचाया गया।
5 ट्रैकर्स जो राजस्थान के हैं, 14 मई 2025 को ट्रैकिंग एजेन्सी हिमालयन हाइकर्स व बजट माउण्टेंस के अलग-अलग ग्रुप में केदारकांठा गये थे तथा वापस आते समय रास्ता भटक गये थे ।
