जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 

जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 

उत्तरकाशी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय के दिशा-निर्देशन एवं जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी. एस. रावत की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य, सम्मान, गरिमा एवं बेहतर जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर वृद्धावस्था में नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि एवं समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम जनपद के समस्त चिकित्सा इकाइयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी आयोजित किया गया. जिसमें वृद्धजनों के स्वास्थ्य एवं उनकी देखभाल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता प्रदान की गई।

वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव एवं जीवन मूल्यों का सम्मान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें भावनात्मक एवं सामाजिक सहयोग* प्रदान करना भी आवश्यक है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम सम्मान के साथ उम्र बढ़ाना: बुजुर्गों के लिए देखभाल और सहायता प्रणालियों को मजबूत बनाना के अनुरूप वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. पांगती, डॉ. मुकेश राय, एनसीडी कंसल्टेंट ज्ञानेंद्र पंवार, आईईसी मैनेजर अनिल बिष्ट, आई डी एस पी मैनेजर प्रमोद नौटियाल एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!