विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में रक्तदान शिविर 

 

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में रक्तदान शिविर 

उत्तरकाशी
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में 12वीं बटालियन ITBP, मछली के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी डॉ. बी.एस. रावत द्वारा रिबन काटकर किया गया।

शिविर का उद्देश्य आमजन एवं युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

 

 

शिविर में 14 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया, जबकि 35 लोगों ने रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण कराया। रक्तदाताओं ने मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की।

रक्तदान के पश्चात प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी.एस. रावत द्वारा सभी रक्तदाताओं को रक्तदान की शपथ दिलाई गई। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी से भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके अमूल्य योगदान के लिए शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में ब्लड बैंक इंचार्ज मनोज नौटियाल, टेक्निकल ऑफिसर ललित राणा, नर्सिंग अधिकारी कुलदीप सुमड़ी, नर्सिंग अधिकारी प्रदीप चौहान, हेमकांत नौटियाल एवं टेक्निकल ऑफिसर सहित ब्लड बैंक एवं जिला चिकित्सालय की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!