पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कमान अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर रखी बात

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कमान अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर रखी बात

धरना-प्रदर्शन और वार्ता के बाद कार्य बहाल

सीमांत क्षेत्र में कुछ दिन कार्य के उपरांत पहले की तरह तैनाती का आश्वासन 

उत्तरकाशी-
36 BRTF (BRO) तेखला के अधीन कार्यरत स्थानीय श्रमिकों ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने श्रमिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए 36 BRTF (BRO) तेखला के कमान अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से रखा था। इसके बाद उन्होंने कमान अधिकारी को पत्र प्रेषित कर प्रभावित स्थानीय श्रमिकों को यथाशीघ्र कार्य पर वापस लिए जाने का आग्रह भी किया था।

कमान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि श्रमिकों का कार्य बहाल कर दिया गया है तथा कुछ दिनों तक उन्हें सीमांत क्षेत्र में कार्य कराया जाएगा। इसके पश्चात उन्हें पूर्व की भांति उनके कार्यस्थल पर कार्यरत किया जाएगा।

इस सकारात्मक पहल के बाद प्रभावित श्रमिकों में राहत की भावना है। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि स्थानीय श्रमिकों की आजीविका और उनके परिवारों के हितों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ समाधान होना आवश्यक है। उन्होंने श्रमिकों की समस्या के समाधान के लिए BRO के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी संवाद एवं सकारात्मक पहल से ही ऐसे मामलों का बेहतर समाधान संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!