गंगोत्री धाम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान 

 

गंगोत्री धाम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान 

​
गंगोत्री (उत्तरकाशी)- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रसिद्ध धाम गंगोत्री में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा स्नान घाट, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाकर धाम को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को आस्था के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

​इस विशेष अभियान में गंगा सभा गंगोत्री, पंच मंदिर समिति गंगोत्री, नगर पंचायत गंगोत्री और गंगा विचार मंच के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता कार्यकर्ताओं और समिति के प्रतिनिधियों ने गंगा घाटों से श्रद्धालुओं द्वारा प्रवाहित की गई श्रृंगार सामग्री, पुराने वस्त्र और अन्य कचरे को एकत्र किया। एकत्र किए गए कचरे को निस्तारण के लिए नगर पंचायत गंगोत्री के प्रोसेसिंग संयंत्र में भेजा गया।

​गंगोत्री धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए नगर पंचायत गंगोत्री द्वारा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को कॉटन (सूती) बैग वितरित किए गए। साथ ही देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की गई कि वे धाम क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और गंगोत्री को प्लास्टिक मुक्त रखने में अपना सहयोग दें।

​इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, पवन सेमवाल, गणेश सेमवाल, अधिशासी अधिकारी जयानंद सेमवाल, पर्यवेक्षक धनराज चौहान, पवन बिजल्वाण, नवनीत, उमेश, कुलबीर, गौरव समेत कई पर्यावरण मित्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!