नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण
मसूरी- नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने आज अधिकारियों के साथ एमआरएफ सेंटर और मसूरी में नगर पालिका द्वारा निर्मित अत्याधुनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पर्यटन सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। एमआरएफ सेंटर में वहां निवासरत लोगों ने पालिका अध्यक्ष को एमआरएफ सेंटर किसी अन्य स्थान पर लगाने का आग्रह किया। एमआरएफ सेंटर में कूड़े से फैलने वाली दुर्गंध और गर्मियों में फैलने वाली बीमारियों से बचाव की मांग भी की, जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा वहां निवासरत लोगों को यहां पर साफ सफाई और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पूर्व में एमआरएफ केंद्र और बायोमेथेन प्लांट लगाने का यहां पर कोई औचित्य नहीं था। क्योंकि यहां पर एक बड़ी आबादी निवास करती है। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं को सुदृढ़ किया जाया। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व पालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक के बयानों पर भी आपत्ति दर्ज की उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की जानकारी मांगी। क्षेत्रीय सभासद बबीता मल्ल ने कहा कि यहां के लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही है कि यहां पर गंदगी का अंबार लगा रहता है जिसके लिए उन्होंने नगर पालिका में एमआरएफ सेंटर को शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी दिया है।
स्थानीय नागरिक संपत लाल ने कहा कि उनके द्वारा बार-बार नगर पालिका को अवगत कराया गया है। आज पालिका अध्यक्ष और क्षेत्रीय सभासद ने यहां की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
