नैनबाग में शीतकालीन मिनी ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई शुरू
नैनबाग में शीतकालीन मिनी ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई शुरू
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- शीतकालीन मिनी ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता राईका नैनबाग के खेल मैदान में मार्च पास व ध्वजारोहण के साथ आरम्भ हुई। शुक्रवार को सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में दो दिवसीय प्राथमिक व जूनियर वर्ग की ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गंभीर सिंह रावत और राईका नैनबाग के प्रधानाचार्य आदि ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

प्रथम दिन प्रतियोगिता 400 मी दौड़ में बालिका में साधना मौगी व बालक में अनमोल द्वारगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ में जाहनवी द्वारगढ़ प्रथम ,सोनम कैम्टी द्वितीय व आशिता मौगी तृतीय स्थान पर रही,100 मी सोनम कैन्टी प्रथम, जान्हवी झंगेरी श्रीकोट द्वितीय, जान्हवी द्वारगढ तृतीय रही। जूनियर वर्ग में 100 दौड प्रथम तनू रमोला रुलक म्याणी, द्वितीय आशिका टिकरी, तृतीय अंशिका भटोली रही,200 मी प्रथम राधिका म्याणी, द्वितीय शालू श्रीकोट, तृतीय आरुषि म्याणी ने प्राप्त किया,400 मी प्रथम साधना मौगी, द्वितीय श्वेता श्रीकोट, तृतीय राधिका म्याणी ने हासिल किया।

बालक वर्ग में 100 मी युवराज नैनबाग प्रथम ,अनमोल द्वारगढ़ द्वितीय, लक्की द्वारगढ़ तृतीय रहा, 200 मी पियूष द्वारगढ़ प्रथम, आदित्य श्रीकोट द्वितीय, कृष तोमर कैम्पटी तृतीय स्थान पाया, 400 मी में अनमोल द्वारगढ़ प्रथम ,कृष तोमर द्वितीय व टुकुन राणा श्रीकोट तृतीय रहा।
सुलेख प्रतियोगिता हिंदी में प्राथमिक स्तर पर अवनी मौगी प्रथम, अयंक मोगी द्वितीय, कुछ प्राथमिक स्तर पर अखिल द्वारगढ़ प्रथम, सुमित द्वारगढ़ द्वितीय, अंग्रेजी सुलेख प्राथमिक स्तर पर प्रिंस द्वारागढ़ प्रथम, कौशल म्याणी, मानवी द्वारगढ़ द्वितीय, उच्च प्राथमिक स्तर पर अमोल मोगी प्रथम, आस्था केम्टी द्वितीय, कविता प्रतियोगिता प्राथमिक अविलय श्रीकोट प्रथम, प्रिंसी द्वारगढ़ द्वितीय, प्राथमिक स्तर पर शानवी मोगी प्रथम मुस्कान द्वारागढ़ द्वितीय, कबड्डी बालक प्राथमिक, न्याय पंचायत मोगी प्रथम, म्याणी द्वितीय कबड्डी बालिका प्राथमिक, न्याय पंचायत म्याणी प्रथम, द्वारगढ़ द्वितीय, कबड्डी उच्च प्राथमिक बालिका, न्याय पंचायत म्याणी प्रथम,केम्टी द्वितीय रहे।
कबड्डी बालक उच्च प्राथमिक न्याय पंचायत द्वारागढ़ प्रथम, कैम्पटी द्वितीय, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम संकुल द्वारगढ़, द्वितीय व तृतीय संकुल नैनबाग ने प्राप्त किया है।
इस मौके पर दिनेश कैन्तुरा ब्लाक खेल समवन्यक, लाखी सिह चौहान अध्यक्ष शिक्षक संघ, सरदार सिह सीआरसी, प्रवीन सिह उनियाल सीआरसी, रघुवीर तोमर सीआरसी,गोविन्द प्रसाद नौटियाल, चमन लाल वर्मा, जगत चौहान,आनन्द कैन्तुरा, खेमचन्द मंत्री, सुरेश कैतुरा, संजय भटू, अरविन्द लम्बा, मनोरमा मनवाल, सीमा नैथानी, विक्रम पंवार, श्याम सिंह चौहान, किरन पंवार, शांती भंडारी, लक्ष्मी सेमवाल सरदार सिंह रौछैला, सुमेर कंडारी, सुखदेव पंवार, मंजू रतूड़ी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद प्रसाद नौटियाल ने किया।
