सकलाना (सुनील जुयाल)- शहीद नागेन्द्र दत्त सकलानी इंटर कॉलेज पुजार गांव खेल मैदान सत्यो में चल रहे तीन दिवसीय शरदकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ।प्रतियोगिता में शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी इंटर कॉलेज पुजार गांव पहले स्थान पर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ दूसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप में राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव के अंडर 19 में संदीप रावत व राजकीय इंटर कॉलेज रैतु की बेली के शुभम व राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव राहुल राज रहे चैंपियन।
प्रधानाचार्य अनिल बिष्ट ने छात्रो को चैंपियन ट्रॉफी दी व सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों व छात्र छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन कमलेश सकलानी ने किया।
कार्यक्रम में अतुल रमोला, हिमानी रमोला, बबीता ऐठानी, अनिल हटवाल, सुरेश सेमवाल,मान सिंह लिगवाग, लाजवंती, दिनेश उनियाल, आशुतोष नकोटी, गम्भीर सिंह नेगी, संदीप मनवाल, व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों समाजसेवी एवं प्रतिभागी छात्र छात्राएं व ब्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।


