सड़क जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्र के लोगों जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन दिया अल्टीमेटम
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के नजदीक साल्ड-उपरीकोट मोटरमार्ग की स्थिति लंबे समय से काफी बदहाल है जिसको लेकर 11 गांव के ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को मोटरमार्ग को शीघ्र ठीक करवाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीएमजीएसवाई विभाग को चेतावनी दी है यदि 15 दिन के अंदर मोटर मार्ग को ठीक कराने को लेकर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले समय में क्षेत्र के लोग जिला कलेक्ट्रेट में उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
