विजय सिंह गुसाईं को बनाया धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक
विजय सिंह गुसाईं को बनाया धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक
चारों ब्लॉकों में संगठन के पुनर्गठन की जिम्मेदारी
पूर्व डीएफओ धीरज धर बर्छवाण को किया कांग्रेस में शामिल
देहरादून- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशानुसार टिहरी जनपद की धनोल्टी विधानसभा के ब्लॉकों में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए और विधानसभा के प्रत्येक बूथ में बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के अभियान के लिए विधानसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने विजय सिंह गुसाईं को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर आगामी जून माह के भीतर धनोल्टी विधानसभा के चारों संगठनात्मक ब्लॉकों को पुनर्गठित कर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निर्देशित किया। विजय गुसाईं ने भरोसा दिलवाया कि वे पूरी निष्ठा और लगन से धनोल्टी विधानसभा में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने आज पार्टी मुख्यालय में अवकाश प्राप्त भारतीय वन सेवा के अवकाश प्राप्त डीएफओ धीरज धर बर्छवाण को पार्टी का पटका पहना कर कांग्रेस में सम्मिलित किया। धीरज धर बर्छावण पौड़ी जनपद के प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं और उनके पिता स्वर्गीय सागर चंद ने वर्ष १९७२ में कोटद्वार भाभर छेत्र के झंडी चौड़ में सिंचाई के लिए निर्माणाधीन ट्यूबवेल के लिए अपनी भूमि दान दी थी जो छेत्र में पहला ट्यूबवेल बना और पूरे भाभर छेत्र में उसके बाद भूमि सिंचित हुई और खुशहाली आई। धीरज धर बर्छवाण ने सूर्यकांत धस्माना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अब अपना पूरा जीवन कांग्रेस को मजबूत बनाने में लगाएंगे।
