उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

दुखद: केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मैक्स चालक की मौत

दुखद: केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मैक्स चालक की मौत

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे छत्तीसगढ़ के यात्री, घटना में 5 लोग घायल

 

रिपोर्ट नीरज कंडारी

 

रूद्रप्रयाग

 

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों के एक मैक्स वाहन पर गौरीकुंड हाईवे पर काकडागाड़ के पास अचानक पत्थर गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाया गया।

 

शुक्रवार को देर शाम रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग शहर से लगभग तीस किमी दूर काकडागाड में अचानक पहाड़ी यात्रियों के मैक्स वाहन पर पत्थर गिर गया। जिसमें चालक समेत छह यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुट गई। वाहन में सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य पांच यात्रियों को वाहन से बाहर निकालकर 108 सेवा एवं स्थानीय वाहनों के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन चालक 38 वर्षीय राजेश रावत पुत्र राय सिंह निवासी नाग पनियाला, लंबगांव नई टिहरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र धनीराम यादव, 24 वर्षीय शैलेश कुमार पुत्र मोहन लाल यादव, 24 वर्षीय ओंकार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, 19 वर्षीय विपेश यादव पुत्र गोविंद यादव, चित्रांश साहू पुत्र ओंकार साहू निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *