उत्तराखंड

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 
आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार (नौसाद हवारी)- आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में समृद्ध सप्ताह के अंतर्गत चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों को तकनीकी शिक्षा गर्ल्स एजुकेशन के बारे में विस्तार से बताया गया।

ग्राम प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि ग्राम बहादरपुर जट को ब्लॉक बहादराबाद का आकांक्षी ग्राम घोषित किया गया है, जिसके अंतर्गत गांव में शिक्षा, चिकित्सा, सफाई व्यवस्था के विशेष कार्य होंगे। इसी के अंतर्गत आज आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आज शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार   विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने आस पास  साफ सुथरा रखें। हमारा घर और गांव साफ सुथरे होंगे तो हम बीमार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आजकल क्षेत्र में  डेंगू और वायरल आदि बुखार चल रहे हैं। इसलिए हम अपने घरों के आसपास गंदगी इकट्ठा न होने दे। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य और ग्राम प्रधान ने पुरस्कार प्रदान किया। भाषण प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम, नीलू दूसरे और मनीष कुमार तीसरी स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में कुणाल प्रथम, नंदिनी दूसरे और पूजा पाल तृतीय स्थान पर रही। ड्राइंग और चित्रकला प्रतियोगिता में भारती प्रथम गौरव दूसरे और सोनम तीसरी स्थान पर रही। बेस्ट टीचर के रूप में सुरेंद्र कुमार, रक्षित कुमार और छवि सैनी को प्रधान ने पुरस्कार किया।

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य चंद किरण सिंह, ग्राम सभा सदस्य मंगेश कुमार, मुकुल कुमार, उप प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार, संजय सिंघानिया, अरुण रेड्डी, अध्यापक विकास यादव, सतीश शास्त्री, सुरेंद्र कुमार, रक्षित कुमार, सुभाष चौहान, सुदेश कुमार, अजय यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *