24वें राज्य स्तरीय यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मेले की तैयारियां तेज, आकर्षक लकी ड्रा की घोषणा

24वें राज्य स्तरीय यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मेले की तैयारियां तेज, आकर्षक लकी ड्रा की घोषणा

 

 

डामटा (उत्तरकाशी)।

यमुना घाटी के सबसे बड़े राज्य स्तरीय मेले – 24वें यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मेला, डामटा (काण्डी) की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार मेला 9 से 12नवंबर 2025 को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

 

मेला समिति के आयोजक यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति, डामटा-काण्डी द्वारा इस बार दर्शकों के लिए विशेष लकी ड्रा का आयोजन किया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए लकी ड्रा में बंपर पुरस्कार रखे गए हैं।

 

लकी ड्रा में पुरस्कार इस प्रकार हैं –

*प्रथम पुरस्कार – Hunter Bullet 350cc मोटरसाइकिल*

*द्वितीय पुरस्कार – वाशिंग मशीन*

*तृतीय पुरस्कार – फ्रिज*

चतुर्थ पुरस्कार – ट्रॉफी

 

लकी ड्रा कूपन का मूल्य मात्र 100 रुपये रखा गया है। लकी ड्रा का परिणाम 12 नवंबर 2025 को शाम 5:00 बजे मेले के मंच से निकाला जाएगा।

 

मेला समिति ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर मेले को सफल बनाने और लकी ड्रा में भाग लेने की अपील की है। इस मेले में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!