पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं नशा उन्मूलन के प्रति किया जागरूक

पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं नशा उन्मूलन के प्रति किया जागरूक

 

डामटा/उत्तरकाशी

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में आज 22 अक्टूबर 2026 को डामटा पुलिस चौकी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

इस दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा नशा उन्मूलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

 

पुलिस टीम ने बताया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग अत्यंत सावधानी से करें। अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग ई-मेल, फर्जी लिंक, संदिग्ध मैसेज, कॉल, लॉटरी तथा लुभावने ऑफरों के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहें। अपना ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

 

नशा उन्मूलन के तहत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों, खेल-कूद और पढ़ाई में लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत कुमार काला, चौकी प्रभारी रतन सिंह बिष्ट, समाजसेवी दयाराम थपलियाल,स्थानीय युवा उद्यमी एवं समाजसेवी रोविन वर्मा ,नेपाल सिंह रावत, राजेश भण्डारी, रमेश शाह, चंद्रशेखर मैठाणी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!