पांच पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पांच पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- अवैध नशे तथा मादक द्रव्यों का जड से खात्मा करने के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है, चारधाम यात्रा मे व्यस्थता के बीच अवैध व संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर बनाये हुये है। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस की टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये कल डामटा चैकपोस्ट पर चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK-08AJ-1212 (XUV 500) से शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिससे करीब 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। वाहन मौके पर सीज किया गया। व्यक्ति पेशे से होटल व्यवसायी है। बरामदगी में हे0का0 अब्बल सिंह की विशेष भूमिका रही है।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर तस्कर के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
