नींद से जागा बाट तौल विभाग, कई दुकानों का किया चालान
नींद से जागा बाट तौल विभाग, कई दुकानों का किया चालान
चारधाम यात्री लगातार कर रहे थे घटतौली की शिकायत
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- चार धाम यात्रा पीक पर है गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में रेहड़ी ठेली वाले लगातार घटतौली कर यात्रियों को नुकसान पहुंचा रहे थे। सूत्रों की मानें तो विश्वनाथ मंदिर से लेकर रामलीला मैदान में लगने वाली फलों की दुकानों में प्रति किलो 200 ग्राम कम सामान मिल रहा था। दुकानों के बाट तराजू में कहीं सालों से नापतोल विभाग की मोहर नहीं लगी थी। ऐसे में लगातार यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को नुकसान हो रहा था। यात्रियों की शिकायत के बाद आखिरकार माप-तोल विभाग की नींद खुली और कहीं दुकानों के चालान किए गये।
आपको बता दें कि जनपद मुख्यालय में काशी विश्वनाथ मंदिर से रामलीला मैदान तक सैकड़ों की संख्या में यात्रा सीजन में फलों एवं लोकल उत्पादों की दुकानें लगती है। जब हमने अधिकारी से पूछा कि इसकी रूटीन चेकिंग क्यों नहीं हो पाती है तो उनका कहना है कि नापतोल विभाग में कर्मचारी कमी होने के कारण इनके बाट तराजू का सत्यापन नहीं हो पाता है, जिससे लगातार घटतौली हो रही थी।
