संत लवदास के मार्गदर्शन से शरणागति यमुना आश्रम में युवा आध्यात्मिक शिविर कैम्प का आयोजन
संत लवदास के मार्गदर्शन से शरणागति यमुना आश्रम में युवा आध्यात्मिक शिविर कैम्प का आयोजन
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- संत लवदास के मार्गदशन से शरणागति यमुना आश्रम बागी (लुधेरा) नैनबाग में पांच दिवसीय युवा आध्यात्मिक शिविर कैम्प हो रहा है, जिसमें की युवा को संस्कार के साथ-साथ योग ध्यान व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया जा रहा है। कई साधक/साधिकाओं ने इस शिविर में प्रतिभाग किया है।
महाराज जी द्वारा कई जगह युवा आध्यात्मिक शिविर कराये जा चुके है,जिसमें की सैकड़ो युवाओं ने प्रतिभाग किया था,शिविर में आये साधक/ साधिकाओं का कहना है की का कहना है की इस प्रकार के शिविर युवाओं के लिए बहुत ही लाभदायक हैं, क्योंकि इसमें हमे आध्यातम ज्ञान,योग और ध्यान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के बारे में भी सीखने का अवसर मिलता है। अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
शिविर में प्रमिला चौहान,मनोज कैंतुरा,जितेन्द्र तोमर,शिवांश कुंवर,विनीता कैन्तुरा,गजीरा देवी,पूर्णदेय देवी व साधक/साधिकाएं मौजूद रहे।
